
फूलगढ़ी कोटला सादात में सप्ताहिक पैठ लगाने का किया विरोध
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के कोटला सादात में स्थित पानी की टंकी के पास बुध बाजार लगाने को लेकर लोगों में नोकझोंक हुई। मौके की वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। दो घटनाओं के बाद से क्षेत्र वासियों का कहना है कि यह सप्ताहिक पैठ लगाने की जगह नहीं है।
आपको बता दें कि कुछ समय पहले एक बच्ची की तबीयत खराब हो गई थी, जबकि एक अन्य मामले में स्थान पर सिलेंडर में आग लगी थी। दोनों ही मामलों में साप्ताहिक बाजार के कारण लगी पेठ की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन करने और बच्ची को अस्पताल पहुंचाने के मामले में परेशानी आई थी। बच्ची ने तो रास्ते में दम ही तोड़ दिया था। इसके बाद से क्षेत्रवासी सप्ताहिक पैठ का विरोध करते हैं। बताया जा रहा है कि फिर से इलाके में बुध बाजार लगाने की तैयारी है जिसका क्षेत्रवासी लगातार विरोध कर रहे हैं।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464
























