
👁 45 views Views
चौपले पर अचानक गिरा बुजुर्ग, यातायात पुलिसकर्मियों ने जाना हाल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के अतरपुरा चौराहा पर एक बुजुर्ग गर्मी के कारण अचानक सड़क पर गिर पड़ा। इसके बाद आसपास मौजूद यातायात पुलिस कर्मियों ने बुजुर्ग को संभाला और उसे सड़क किनारे लेकर आए। इसके बाद उसे पानी आदि पिलाया।
मामला शनिवार का है जब एक बुजुर्ग जैसे ही हापुड़ के अतरपुरा चौराहा पर पहुंचा तो उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह सड़क पर गिर गया। मौके पर मौजूद हेड समीम अहमद, होमगार्ड तौफीक आदि ने मिलकर बुजुर्ग का हाल जाना और उसका उपचार कराया।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480
























