
👁 22 views Views
सैकड़ों बीघा फसल हुई जलमग्न, मुआवजे की मांग
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): बाबूगढ़ में स्थित छोईया के आसपास इलाके बेहद प्रभावित हैं। सैकड़ो बीघा फसल जल भराव के कारण नष्ट हो गई है जिसके कारण ईंख, मूंजी, न्यार की फैसलें बर्बाद हो चुकी है। पीड़ित किसान ने मामले में मुआवजे की मांग की है।
किसानों का कहना है कि बछलौता छोईया की समय पर सफाई होती तो शायद ही हालात पैदा ना होते। फिलहाल स्थिति यह है कि चकरोड, संपर्क मार्ग टूट चुके हैं। कई बीघा फसल में पानी भर चुका है जिसकी वजह से हालात बेहद खराब होते जा रहे हैं। जल्द से जल्द अधिकारी इस ओर ध्यान दें और उनकी समस्या का समाधान करें।
घर में है दीमक की समस्या, FREE इंस्पेक्शन के लिए करें कॉल: 8077979922
























