👁 1 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर में कार्तिक पूर्णिमा मेले में अभी तक छह लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंच चुके हैं जहां बड़ी संख्या में महिलाएं श्रद्धालु भी पहुंची है। मनचलों पर नकेल कसने के उद्देश्य से गढ़मुक्तेश्वर की क्षेत्राधिकारी स्तुति सिंह ने गुरुवार की रात मेले में पुलिस कर्मियों के साथ एक अभियान चलाया और महिलाओं को जागरूक किया और बताया कि यदि कोई मनचला उन्हें या किसी और को छेड़ता है तो वह तुरंत पुलिस की सहायता ले सकती हैं। इसी के साथ महिलाओं से अपील की कि कोई भी कच्चे घाट पर स्नान ना करें। गढ़ क्षेत्राधिकारी स्तुति सिंह का कहना है कि किसी भी सूरत में मेले में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।





















