उत्तर प्रदेश कर अधिवक्ता संगठन ने मनाया स्थापना दिवस
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश कर अधिवक्ता संगठन (पजि०) लखनऊ का 10वां स्थापना दिवस संस्था के संस्थापक व प्रथम अध्यक्ष एडवोकेट हर्ष कुमार शर्मा के हापुड़ कार्यालय पर दी टैक्स बार एसोशियेशन हापुड के सदस्यों के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष एडवोकेट जे० के पाल, सचिव एडवोकेट संदीप मितल, उपाध्यक्ष एडवोकेट पी के पाल, कोषाध्यक्ष एडवोकेट हिमांशु सिंहल ने मिलकर केक काटा व उपस्थित सदस्यो मे एडवोकेट आरिफ खान, एडवोकेट अंकुर गुप्ता, एडवोकेट रिशांत मितल, एडवोकेट सोनू पाल आदि ने स्थापना दिवस पर प्रान्तीय सस्था के द्वारा किये जा रहे अधिवक्ता हितार्थ कार्यों की प्रशंसा की व आशा व्यक्त करते हुए कहा कि प्रान्तीय अधिवक्ता संस्था में कोई राजनीति नही है यह संस्था केवल अधिवक्ताओं के ज्ञान वर्धन व आयवर्धन के लिए प्रयासरत रहती है।
प्रान्तीय संस्था द्वारा प्रत्येक सप्ताह अधिवक्ताओ के ज्ञान वर्धन हेतु विधि वाणी के नाम से जूम पर बेबिनार जो आयोजित की जाती है।
महाराष्ट्र का खास गडोलना, बच्चों का ATM, टॉकिंग बुक और भी बहुत कुछ खरीदें: 9719 606011
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586



























