👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : शिक्षक पात्रता परीक्षा रविवार को आयोजित की गई। जनपद हापुड़ के 14 केंद्रों पर परीक्षा में 11,348 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। इस दौरान 1453 अभ्यार्थियों की परीक्षा छूट गई। इनमें से कई ऐसे थे जिनका प्रमाण पत्र सत्यापित नहीं था। यह सभी परीक्षा केंद्र पर अधिकारियों के सामने फूट कर रोए लेकिन नियमावली के चलते सहायता करने से इंकार कर दिया।
बता दें कि दो पालियों में आयोजित परीक्षा के लिए जिले में 12,801 अभ्यर्थी पंजीकृत थे जिनमें से 1,453 अभ्यर्थी परीक्षा से वंचित रह गए। कुछ लेट पहुंचे तो कई छात्र प्रमाण पत्र को सत्यापित कराए बिना ही केंद्र पर पहुंचे जिसकी वजह से उन्हें परीक्षा से वंचित रहना पड़ा।
इंडियन मैन्यू पर पाएं 20% तक की छूट: +918979755041
























