
👁 91 views Views
मां की डांट से नाराज बीए की छात्रा ने नहर में लगाई छलांग
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र में बीए की एक छात्रा ने मां की डांट से नाराज होकर नहर में छलांग लगा दी जिसके बाद आसपास मौजूद लोग एकत्र हुए जो छात्रा की तलाश कर रहे हैं। इस दौरान गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत कर छात्रा को तलाशने का प्रयास शुरू किया।
मामला बुधवार का है जब सिंभावली क्षेत्र की रहने वाली एक छात्रा को उसकी मां ने डांट दिया जिससे नाराज होकर छात्रा ने आत्महत्या के उद्देश्य से सिंभावली नहर में छलांग लगा दी। इस दौरान गोताखोरों ने छात्रा को ढूंढने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में: 70177 32103 || फ्री गंज रोड, हापुड़

























