हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश आरक्षी भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन जनपद हापुड़ में शनिवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा संपन्न हुई। दो पालि यों में परीक्षा हुई जिनमें से 7660 में से 3333 अभ्यर्थियों ने ही परीक्षा दी जबकि 4327 ने परीक्षा छोड़ दी। सीसीटीवी की निगरानी में परीक्षा संपन्न हुई।
जनपद हापुड़ के 9 परीक्षा केंद्रों पर शनिवार दूसरे दिन उत्तर प्रदेश आरक्षी भर्ती परीक्षा संपन्न हुई। पहली पाली में 3830 में से महज 1642 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी जबकि 2188 परीक्षार्थी इस दौरान अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में 3830 प्रशिक्षण में से 1691 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी जबकि 2139 ने परीक्षा छोड़ दी।
पहली पाली वाले अधिकांश अभ्यर्थी एक दिन पहले ही जनपद हापुड़ पहुंच गए। चेकिंग के बाद परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया। मेटल डिटेक्टर से स्कैनिंग के बाद अभ्यर्थी भीतर दाखिल हुए। प्रतिबंधित सामान गैजेट्स, मोबाइल आदि को बाहर ही रखवा दिया गया। शुक्रवार को पहली पाली में जनपद हापुड़ में 5021 अभ्यर्थी ने परीक्षा छोड़ी थी।
लक्ष्मी शॉपिंग मार्ट से खरीदें आइटम ज़रा हटके: 9837477500

सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586

























