हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के कुचेसर चौपला के पास वनखंडा से रसूलपुर जा रहे रास्ते पर नहर की पटरी पर रविवार की तड़के झाड़ियों में एक व्यक्ति का शव देख राहगीरों के होश उड़ गए। इसके बाद उन्होंने बाबूगढ़ पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूचना पाकर बाबूगढ़ पुलिस तथा फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची जिसने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के दाएं हाथ पर पट्टी बंधी हुई है और हाथ पर कुछ लिखा हुआ भी है। पुलिस मृतक की पहचान करने का प्रयास कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
मामला रविवार की सुबह का है जब कुचेसर चोपला के पास नहर की पटरी पर झाड़ियों किनारे पड़े करीब 42 वर्षीय व्यक्ति के शव पर राहगीरों की नजर पड़ी जिसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूचना पाकर बाबूगढ़ पुलिस तथा फॉरेंसिक टीम तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586


























