हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं चल रही हैं। बुधवार को हाई स्कूल की संस्कृत और इंटरमीडिएट की चित्रकला की परीक्षा थी जहां 340 छात्र परीक्षा में अनुपस्थित रहे। जिला विद्यालय निरीक्षक पीके उपाध्याय के अनुसार यूपी बोर्ड की परीक्षा जनपद हापुड़ में 43 केंद्र पर चल रही है जहां बुधवार को पहली पाली के दौरान हाई स्कूल के परीक्षार्थियों की संस्कृत की परीक्षा थी। 340 पंजीकृत छात्रों में से 12 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे जबकि पहली पाली में इंटरमीडिएट की चित्रकला की परीक्षा में 4081 छात्र पंजीकृत थे जिनमे से 328 ने परीक्षा छोड़ दी। कुल 340 छात्र परीक्षा के दौरान गैरहाजिर रहे।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606

अग्रवाल महासभा चुनाव: प्रधान पद के निर्दलीय प्रत्याशी विजेंद्र गर्ग लोहे वाले से खास बातचीत



















