हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा में दो अलग-अलग स्थानों व सिम्भावली में ट्रेन की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और कार्रवाई में जुट गई।
पिलखुवा के जीएस मेडिकल कॉलेज के पास दिल्ली से हापुड़ की ओर जा रही ट्रेन की चपेट में आने से 24 वर्षीय पंकज कुमार निवासी गांव पबला की मौत हो गई। यह हादसा बुधवार की सुबह करीब 9:30 बजे हुआ। पंकज एक निजी कंपनी में नौकरी करता था जो ट्रेन की चपेट में आ गया। परिजनों के पहुंचने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
इसके पश्चात दूसरा हादसा पिलखुवा के सर्वोदय नगर कॉलोनी के सामने रेलवे लाइन पर हुआ जहां दिल्ली से हापुड़ की ओर जा रही ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। यह हादसा लगभग दोपहर 4:00 हुआ। मृतक की शिनाख्त का प्रयास जारी है जिसकी उम्र लगभग 44 वर्ष के आसपास बताई जा रही है।
एक हादसा सिंभावली थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव हिम्मतपुर के पास हुआ जहां ट्रेन से गिरकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है जिसकी पहचान बिहार के बेगूसराय के नवकोठी वार्ड 13 निवासी के रूप में हुई है।
पुराने गद्दे लाए और नए गद्दे पर पाएं भारी डिस्काउंट, 10 साल की गारंटी: 8449620229
अग्रवाल महासभा चुनाव: अग्रवंशी सेवा ग्रुप की ओर से डॉ अनिल कुमार जैन उपमंत्री पद के प्रत्याशी
























