हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की मेरठ रोड पर स्थित हापुड़-दिल्ली रेलवे लाइन के फाटक संख्या-74 पर अंडरपास का कार्य पूरा हो चुका है। फरवरी के अंत तक अंडरपास पर आवागमन शुरू हो जाएगा जिससे लोगों को राहत मिलेगी और उन्हें फाटक खुलने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। बताया जा रहा है कि रेलवे अधिकारी अगले हफ्ते फाटक बंद करने के लिए जिला प्रशासन को पत्र लिखेंगे।
ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाने और यात्रियों के इंतजार को खत्म करने के लिए रेलवे ने मेरठ रोड पर हापुड़-दिल्ली रेलवे लाइन के फाटक संख्या-74 पर अंडरपास का निर्माण किया है जो काम पूरा हो चुका है। कार्य निरीक्षक वीके त्यागी ने बताया कि रेलवे अंडरपास पर हाइट गेज लगाकर इस माह के अंत तक वाहनों का आवागमन शुरू कर दिया जाएगा।
72 घंटों में कराएं दातों का इम्प्लांट, बिना चीरा लगाए: 7668219093



























