
बीच सड़क दो महिलाओं में मारपीट, थप्पड़ों की बारिश
हापुड़, सीमन/ रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांधी बाजार में शुक्रवार को दो महिलाओं के बीच सड़क पर जमकर मारपीट हुई। इस दौरान एक महिला ने दूसरी महिला पर थप्पड़ों की बारिश कर दी। घटना के दौरान बाजार में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों महिलाओं के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह दोनों को अलग कराया।
घटना का वीडियो किसी राहगीर ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। फिलहाल मारपीट के कारणों का पता नहीं चल सका है। मामले में पुलिस को शिकायत मिलने पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की बात कही जा रही है।
कमल डोसा प्लाजा पर चखें मधुबन बड़ा व स्वादिष्ट डोसे का स्वाद: 7017570838, 7668606012*






















