
👁 74 views Views
युवती की मौत के बाद अस्पताल में हंगामा, पुलिस के सामने मारपीट
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा में स्थित एक निजी अस्पताल में शुक्रवार की रात जमकर हंगामा हुआ। युवती की मौत के बाद गुस्साए परिजनों और अस्पताल कर्मियों में नोकझोंक हुई। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के सामने ही जमकर मारपीट हुई जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
अस्पताल में हुई युवती की मौत के बाद गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। इस दौरान पुलिस मौके पर पहुंची जिसके सामने ही परिजनों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान पुलिस के सामने मारपीट हुई। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559























