
पिलखुवा में आधा दर्जन ट्यूबवेलों से चोरी, किसानों में रोष
हापुड़, सीमन/ रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर फगौता में चोरों ने बीती रात आधा दर्जन किसानों की ट्यूबवेल को अपना निशाना बनाया। चोर ट्यूब वेल से कीमती सामान चुराकर फरार हो गए जिससे क्षेत्रवासियों में बेहद नाराजगी है। उन्होंने मामले में पुलिस से उचित कार्रवाई की मांग की है।
आपको बता दें कि शुक्रवार की रात ग्रामीण खेतों पर काम कर वापस अपने घर लौट गए थे जिसके बाद चोर आए उन्होंने गौरव पुत्र वीरेंदर, सुभाष पुत्र राजसिंह, जसवंत पुत्र मनवीर, थानसिंह पुत्र मगल सिंह, नीरज पुत्र शीशराम तथा फूल सिंह पुत्र रामचंद्र की ट्यूबवेल को अपना निशाना बनाया। कीमती सामान चुराकर फरार हो गए। शनिवार की सुबह ग्रामीण खेतों पर पहुंचे तो उन्हें चोरी का पता चला जिसके बाद उन्होंने नाराजगी जाहिर की। चोरी से ग्रामीणों में रोष है जिन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ईंट नहीं बल्कि पूरा घर आरसीसी का, अभी बुक करें अपार्टमेंट: 9557396447























