हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र के ब्रजघाट में गंगा पुल पर दो गाड़ियों की टक्कर हो गई जिसके बाद दोनों ही गाड़ियां सड़क पर पलट गई। मौके पर मौजूद राहगीरों ने कार सवारों को बाहर निकाला। हालांकि किसी को चोट नहीं आई। वहीं सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने गाड़ियों को सीधा करा कर पूछताछ कर दोनों को छोड़ दिया।
मामला रविवार का है जब दो गाड़ियां मुरादाबाद की ओर से आ रही थी। जैसे ही दोनों गाड़ियां गंगा पुल पर पहुंची तो आगे चल रही गाड़ी के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। वहीं पीछे से आई एक गाड़ी ने आगे चल रही गाड़ी में टक्कर मार दी जिससे वह भी पलट गई। दोनों ही गाड़ियां हाईवे पर पलट गई। इस दौरान शोर सुनकर राहगीर मौके पर पहुंचे जिन्होंने कार सवारों को बाहर निकाला। राहत की बात यह रही कि किसी को चोट नहीं आई। वहीं पुलिस ने दोनों वाहनों को सीधा करा पूछताछ के बाद छोड़ दिया।
जूतों पर 40% तक की छूट: 8909980038

























