चोरी करने आए दो किशोरों को दुकान में आई भयंकर नींद, सुबह पकड़े गए












चोरी करने आए दो किशोरों को दुकान में आई भयंकर नींद, सुबह पकड़े गए

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के गढ़-स्याना मार्ग पर रविवार की सुबह एक दुकान में चोर नींद लेते हुए पकड़े गए। संदिग्धों को दबोच कर दुकानदार ने पुलिस के हवाले कर दिया। मामले की जांच जारी है।

गढ़मुक्तेश्वर के रहने वाले गगन अग्रवाल ने बताया कि गढ़ स्याना मार्ग पर अग्रवाल टेंट हाउस के नाम से उनकी दुकान है। मामला शनिवार की देर शाम का है जब वह दुकान बढ़ाकर घर चले गए थे। रविवार की सुबह जब अपने कर्मचारियों के साथ दुकान पर पहुंचे तो सीढ़ियों पर लगा गेट खुला देख उनके होश उड़ गए। गोदाम की जांच करने पर गद्दे हिलने लगे तो उन्हें शक हुआ। संदेह के बाद उन्होंने अन्य लोगों को मौके पर बुलाया और गद्दे हटा कर देखा तो वहां दो किशोर छिपे हुए थे।

पकड़े गए किशोरी से की गई पूछताछ के बाद पता चला कि वह यहां आए थे और उन्हें नींद आ गई। इसके बाद वह यहीं सो गए। दोनों संदिग्ध किशोरों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। मामले की जांच जारी है। पुलिस पूछताछ कर रही है कि दबोचे गए संदिग्धों ने क्या पहले भी चोरी की है?

कमल डोसा प्लाजा लेकर आए हैं नए अंदाज़ में वहीं पुराना स्वाद: 7017570838







  • Related Posts

    स्कूल में भारतीय भाषा दिवस मनाया

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मेरी भाषा मेरा अभिमान सरस्वती शिशु मंदिर ,मोदीनगर मार्ग, हापुड़ में महाकवि सुब्रमण्यम भारती की जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय भाषा दिवस मनाया…

    Read more

    विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने जिला चिकित्सालय का भ्रमण किया

    🔊 Listen to this विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने जिला चिकित्सालय का भ्रमण किया विजडम वुड पब्लिक स्कूल, धनौरा हापुड़ के छात्र-छात्राओं को जिला चिकित्सालय का भ्रमण कराया गया, जहां डॉ…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्कूल में भारतीय भाषा दिवस मनाया

    स्कूल में भारतीय भाषा दिवस मनाया

    विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने जिला चिकित्सालय का भ्रमण किया

    विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने जिला चिकित्सालय का भ्रमण किया

    बाबूगढ़: डिवाइडर पर चढ़कर पलटी कार

    बाबूगढ़: डिवाइडर पर चढ़कर पलटी कार

    तीन अधिवक्ताओं के चैंबरों से हुए बैग चोरी, मुकदमा दर्ज

    तीन अधिवक्ताओं के चैंबरों से हुए बैग चोरी, मुकदमा दर्ज

    बाइक व बुग्गी की भिड़ंत में हुई युवक की मौत, हुआ अंतिम संस्कार

    बाइक व बुग्गी की भिड़ंत में हुई युवक की मौत, हुआ अंतिम संस्कार

    गायब बच्चे को परिवार से मिलाया

    गायब बच्चे को परिवार से मिलाया
    error: Content is protected !!