
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के रहने वाले एक इंजीनियर की शादी मेरठ की युवती से धूमधाम से हुई। शादी के बाद सुहागरात पर पत्नी ने अपने पति को बताया कि वह किसी अन्य युवक से प्रेम करती है। यदि उस पर जरा भी दबाव डाला तो गंभीर परिणाम होंगे। ऐसे में इंजीनियर युवक ने अपने परिजनों को मामले से अवगत कराया। इसके बाद सभी ने नवविवाहिता को उसके प्रेमी के घर भेजने का फैसला लिया। हालांकि घंटों तक महिला थाने में बैठक हुई जिसके बाद विवाहिता के ससुराल पक्ष के लोगों ने प्रेमी के यहां भेजने का फैसला लिया।
25 जून को मेरठ की युवती की शादी हापुड़ के इंजीनियर के साथ हुई। 26 जून को सुहागरात पर नवविवाहिता ने कहा कि वह किसी और से प्यार करती है। उसके बाद दूल्हे के पैरों तले जमीन खिसक गई जिसने परिजनों को मामले से अवगत कराया। मामला महिला थाने में पहुंचा जहां कई घंटे तक बैठक चली जिसके बाद ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता को उसके प्रेमी के साथ भेजने का फैसला लिया।
अपने भाई के लिए Handmade Premium Quality की राखी और गिफ्ट हैंम्पर खरीदें: 9953176364
ग्रुप से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/CQLdsKYfovH0zJLoDz8F76?s=sh&p=a&ilr=1 NEHA_VARSHNEY_GARG
























