
दो टप्पेबाज दबोचे, जेवर बरामद
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): करीब डेढ़ माह पहले रफीक नगर की एक महिला से लाखों रुपए के जेवर ठगने वाले दो टप्पेबाज को हापुड़ पुलिस ने धर दबोचा। पुलिस ने टप्पेबाजों के कब्जे से पीली व सफेद धातु के जेवर, दो चाकू तथा घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की है। पुलिस तीसरे टप्पेबाज तथा चोरी के जेवर खरीदने वाले सुनार की तलाश कर रही है।
पुलिस के अनुसार 12 सितंबर को तीन टप्पेबाज दो बाइक पर हापुड़ आए और रफीक नगर की एक महिला से लाखों रुपए के जेवर ले उड़े। पुलिस ने बुधवार की रात को एक सूचना पर शिवगढ़ी के पास से बाइक सवार दो टप्पेबाज धर दबोचे। पकड़े गए आरोपी जनपद उन्नाव के फकीर वाली गली बड़ी करवला के मोहर्रम अली व रिसाद अली है। जबकि उनका तीसरा साथी असगर अली पुलिस पकड़ से बाहर है। पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने कुछ जेवर जनपद रायबरेली के बछराव के सुनार विपिन को भेजे हैं पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365



























