
दहेज उत्पीड़न से प्रताड़ित बेटी ने मायके में ली शरण
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के मोहल्ला श्रीनगर की एक बेटी जब ससुराल की दहेज प्रताड़ना सहन नहीं कर सकी तो उसने मायके जाकर शरण ली है और दहेज लालचियों के विरुद्ध हापुड़ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
श्रीनगर की एक बेटी की शादी उत्तराखंड के जनपद रुड़की की सिविल लाइन के एक ज्वेलर्स परिवार में हुई थी। आरोप है की बेटी के ससुरालिए दहेज से खुश नहीं थे जबकि 75 लाख रुपए शादी में खर्च किए गए थे। आए दिन बेटी के साथ मारपीट करते थे और अतिरिक्त दहेज की मांग करते थे। हापुड़ की बेटी ने पुलिस रिपोर्ट में पति, सास, ससुर और नंद आदि को नामजद किया है।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com



























