
भैंस चोरी के लिए निकले जीजा-साले पुलिस ने दबोचे
हापुड़, सीमन/सजंय कश्यप, अमित कुमार (ehapurnews.com): भैंस चोरी करने के उद्देश्य से घर से निकले जीजा व साले को एक-एक करके बाबूगढ़ पुलिस ने धर दबोचा। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक-एक तमंचा व एक-एक कारतूस बरामद किया है। पकड़े गए बहनोई-साला इनामिया भैंस चोर है और गांव रायपुर की मंढ़ैया से एक भैंस चोरी पहले ही कर चुके हैं।
पुलिस के अनुसार थाना बाबूगढ़ पुलिस बुधवार की रात गश्त पर थी। कि एक सूचना पर पुलिस ने शाहपुर जट के पास से एक इनामियां पशु चोर मुनव्वर निवासी शिवाल खास थाना जानी जनपद मेरठ को धर दबोचा। इसके बाद मुनव्वर का साला जनपद मेरठ के थाना किठौर के गांव शाहजहांपुर का अनवर भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। दोनों जीजा साले गांव आरिफपुर की मंढ़ैया से एक भैंस चोरी कर चुके हैं और बुधवार की रात को जीजा-साले भैंस चोरी करने के उद्देश्य से रेकी करने आए थे। कि पुलिस के हत्या चढ़ गए। पुलिस ने दोनों के कब्जे से दो तमंचे व दो कारतूस बरामद किए हैं
हापुड़ में आयोजित प्रेस वार्ता में पुलिस ने बताया कि आरोपी अंतर्जनपदीय गिरोह के वांछित और पुरस्कार घोषित अपराधी हैं जिनके कब्जे से दो अवैध तमंचे, दो जिंदा कारतूस बरामद किया है। गिरफ्तार किए गए मुनव्वर पुत्र रिफाकत निवासी कस्बा शिवालखास थाना जानी जनपद मेरठ के खिलाफ चार और अरमान पुत्र साजिद खान निवासी मोहल्ला खुशबाशन ग्राम शाहजहांपुर थाना किठोर जनपद मेरठ के खिलाफ तीन मुकदमे दर्ज हैं। आरोपियों ने एक भैंसा, एक भैंस, एक झुटिया चुराकर चोरी की घटना को अंजाम दिया था। गिरोह के सदस्य सुहेल, इरशाद व आरिश को पुलिस पहले गिरफ्तार कर चुकी है जिनके कब्जे से चोरी की गई भैंस और घटना में इस्तेमाल वाहन भी पुलिस ने बरामद किया था। गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने बताया कि वह अलग-अलग जनपदों में पशुओं को चुराने के लिए पहले रेकी करते और बाद में साथियों के साथ मिलकर पशु चोरी की घटना को अंजाम देते थे।
टाटा की सभी गाड़ियां लोन पर उपलब्ध, खरीदने पर पाएं उपहार: 9457545133, 9217992716



























