
हापुड़ के कवि अनिल वाजपेयी को गाजियाबाद मे मिला सम्मान
हापुड, वि(ehapurnews.com): हिंदी भवन गाज़ियाबाद में अमित्र फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित विराट कवि सम्मेलन के दौरान सुप्रसिद्ध फिल्म एवं टेलीविजन अभिनेता राजेंद्र गुप्ता ने हापुड़ के प्रख्यात कवि डॉ. अनिल बाजपेयी को सम्मानित किया। इस अवसर पर साहित्य, राष्ट्रप्रेम और संस्कारों के महत्व पर चर्चा करते हुए राजेंद्र गुप्ता ने डॉ. बाजपेयी की काव्य प्रतिभा की सराहना की।
उल्लेखनीय है कि अभिनेता राजेंद्र गुप्ता ने लगान, मिशन कश्मीर और पान सिंह तोमर जैसी चर्चित फिल्मों के साथ-साथ चंद्रकांता और शक्तिमान जैसे लोकप्रिय टेलीविजन धारावाहिकों में भी अपने अभिनय की अमिट छाप छोड़ी है।
डॉ. अनिल बाजपेयी की कविताओं की प्रशंसा करते हुए राजेंद्र गुप्ता ने कहा कि उनकी रचनाएँ देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत हैं तथा पाठकों और श्रोताओं को राष्ट्रप्रेम, सकारात्मक सोच और सामाजिक दायित्वों के प्रति प्रेरित करती हैं। उनकी कविताओं में नई पीढ़ी को संस्कारवान बनाने और बच्चों के भीतर नैतिक मूल्यों का बीजारोपण करने की विशेष क्षमता है।
उन्होंने कहा कि साहित्य केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को सही दिशा देने और भावी पीढ़ी के चरित्र निर्माण का सशक्त साधन भी है। डॉ. अनिल बाजपेयी की रचनात्मकता इसी उद्देश्य को सार्थक करती है।
विराट कवि सम्मेलन में मिला यह सम्मान डॉ. अनिल बाजपेयी की साहित्यिक साधना, राष्ट्रभक्ति से जुड़े उनके काव्य-सृजन और समाज में संस्कारों के प्रसार के प्रति उनके योगदान का अभिनंदन है।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010


























