
सोटावली व शिवा ढाबा के पीछे अवैध प्लाटिंग पर कब चलेगा बुलडोजर
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण ने हापुड़-बुलंदशहर रोड पर गोल चक्कर के निकट प्राचीन शिव मंदिर के पास करीब 25-30 हजार वर्ग मीटर में की जा रही अवैध प्लाटिंग पर जेसीबी चला कर स्पष्ट संकेत दिया है कि अवैध प्लाटिंग के धंधे में पनपने नहीं दिया जाएगा। अब जनता पूछ रही है कि सोटावली-अनुज विहार व बाबूगढ़ में पुलिस लाइन के सामने संचालित शिवा ढाबा के पीछे हो रही अवैध प्लाटिंग पर कब बुलडोजर चलेगा।
हापुड़ के गढ़ रोड पर बसाई जा रही अनुज विहार कॉलोनी से जब सोटावली की ओर जाते हैं तो एक छोटे स्कूल के पास से गुजर रही सड़क मार्ग के किनारे एक अवैध कॉलोनी बसाई जा रही है। देखने में अवैध कॉलोनी का क्षेत्रफल 10 हजार वर्ग मीटर से काम नहीं होगा। इलाके में चर्चा है कि लिफाफा कलचर ने अवैध कॉलोनी के कारोबारी के हौसले बढ़ा दिए हैं।
यदि नवनिर्मित कालोनी का अवलोकन किया जाए तो स्पष्ट जाहिर होता है कि कॉलोनी की रेडीमेड दीवार से सीमांकन किया गया है और सफेद चूना डालकर प्लॉट चिन्हित किए गए हैं।
कस्बा बाबूगढ़ के नए बाईपास पर निर्माणाधीन पुलिस लाइन के सामने शिवा ढाबा के पीछे गांव चक्रसेनपुर बाबूगढ़ का इलाका है जहां कई हजार वर्ग मीटर क्षेत्र में अवैध कॉलोनी को अंजाम दिया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार कॉलोनी के कारोबारी ने किसान की हजारों वर्ग मीटर कृषि भूमि खरीदी है जिस पर कालोनी काटी जा रही है। कॉलोनी तक पहुंचाने के लिए मुख्य हाइवे से रास्ता बनाया गया है और मिट्टी से भराव करके लंबे चौड़े रास्ते बनाए गए हैं तथा प्लाटिंग करने के लिए ईटें आ गई हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्लाटिंग के साथ-साथ कॉलोनी के मध्यम मार्ग पर दोनों और पौधारोपण किया जाएगा। यह कॉलोनी प्राधिकरण से स्वीकृत नहीं है।

प्राधिकरण ने नागरिकों को परामर्श दिया है कि वे अवैध कालोनी में प्लांट खरीदने से बचें, क्योंकि कभी भी बुलडोजर गरज सकता है।
कमल डोसा प्लाजा पर चखें मधुबन बड़ा व स्वादिष्ट डोसे का स्वाद: 7017570838, 7668606012*


























