
👁 22 views Views
एलएलबी की परीक्षा में दो छात्र नकल करते पकड़े
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित एसएसवी पीजी कॉलेज में शनिवार को आंतरिक उड़न दस्ते ने एलएलबी के दो छात्रों को परीक्षा में नकल करते हुए पकड़ा। इसके बाद दोनों छात्रों की सूचना यूनिवर्सिटी को दी और आगे की कार्रवाई की।
दो पालियों में 494 छात्रों ने परीक्षा दी जबकि 37 छात्र अनुपस्थित रहे। प्रथम पाली में परीक्षा के दौरान कालेज के मुख्य नियंता डॉक्टर लक्ष्मण सिंह गौतम के नेतृत्व में आंतरिक उड़न दस्ते ने परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान एलएलबी की परीक्षा में दो छात्र पर्ची से नकल करते हुए पकड़े गए जिनकी सूचना विश्वविद्यालय को दी गई है।
घुटनों के दर्द, स्लिप डिस्क से परेशान तो आधुनिक मशीनों द्वारा कराएं फिजियोथैरेपी: 7417230216


























