👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गांव गोहरा आलमगीरपुर में कब्जे को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान 75 वर्षीय एक महिला पर दबंगों ने हमला कर उसे घायल कर दिया। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार मामला मंगलवार का है जब दो पक्षों में गोहरा आलमगीरपुर की गली में एक स्थान पर कब्जे को लेकर विवाद हो गया। दोनों ही पक्षों में लात-घूंसों चले इसमें एक 75 वर्षीय महिला घायल हो गई। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606























