
👁 8 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव पलवाड़ा में पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों में पहले भी लाठी-डंडों से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए गए हैं।
मामले में एक पक्ष की ओर से शरीफजादी, रहीस, भूरी, नाजिम और मुमताज के खिलाफ, जबकि दूसरे पक्ष की ओर से नगीना, सौफिया, शाह, नूर आलम और असलम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
पुलिस का कहना है कि मामले में शिकायतों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। वहीं, शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने आवश्यक कदम उठाए हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दोनों पक्षों से मिली शिकायतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।




















