हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट में तीन बच्चे गंगा की गहरी जलधारा में जाने के कारण डूबने लगे। शोर सुनकर गोताखोर, नाविक तुरंत बच्चों को बचाने के लिए दौड़े जिनमें से दो को सकुशल बचा लिया गया जबकि एक की तलाश जारी है। शुक्रवार की दोपहर नाथू घाट के पास सौरभ पुत्र मनोज उम्र 12 वर्ष, यश पुत्र मोहन उम्र 10 वर्ष और अरुण पुत्र जोसेफ उम्र 12 वर्ष निवासी मेरठ हालिया पता चामुंडा मंदिर बृजघाट स्नान कर रहे थे तीनों बच्चे गंगा में डूबने लगे।
सौरभ, यश और अरुण गंगा तट पर मछली के लिए दाना बेचते हैं। दोपहर के समय में तीनों बच्चे गंगा के बीच टापू पर पहुंच गए और स्नान करने लगे। इस दौरान गहरे जल में जाने के कारण तीनों डूबने लगे। बच्चों का शोर सुनकर आसपास मौजूद गोताखोर तुरंत बच्चों को बचाने के लिए दौड़े और यश और सौरभ को सकुशल बचा लिया गया जबकि अरुण गंगा में डूब गया जिसकी तलाश जारी है। गढ़मुक्तेश्वर के कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडे और चौकी प्रभारी इंद्रकांत यादव ने गोताखोर और नविकों के साथ कई घंटे तक कड़ी मशक्कत की लेकिन अरुण का कुछ पता ना चल सका। जानकारी मिलने पर अरुण के परिजन भी मौके पर पहुंच गए जिनका रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस मामले की लगातार जांच कर रही है। गोताखोर भी अरुण को ढूंढ रहे हैं।
VIBGYOR INTERNATIONAL SCHOOL: Admissions Open from Pre-Nur to XI: 9027474537


























