👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के विभिन्न थाना क्षेत्रों के अंतर्गत हुए सड़क हादसों में दो लोग घायल हो गए। पुलिस के अनुसार थाना पिलखुवा के अंतर्गत परतापुर के पास अज्ञात वाहन ने एक बाइक को टक्कर मार दी जिस कारण बाइक सवार घायल हो गया। घायल के पिता थाना भोजपुर के गांव शामली निवासी राज कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
दूसरी घटना हापुड़ कोतवाली के अंतर्गत 30 जुलाई को हुई जिसकी रिपोर्ट अब दर्ज हुई है। सड़क हादसे में बाइक सवार मुस्लिम निवासी गांव मनपुरा थाना डिडौली अमरोहा घायल हुआ है।
किफायती दामों पर खरीदें टाइल्स: 9837824010























