
दो बाईकों की आमने-सामने की भिड़ंत में दो घायल
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के श्रीराम फार्म हाउस के पास किठोर रोड कुचेसर चौपला पर दोपहर दो बजे दो बाईकों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। एक बाईक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया जिसका उपचार मेरठ में चल रहा है जबकि दूसरे का उपचार हापुड़ में जारी है। इस दौरान एक किशोर बाल-बाल बच गया। दोनों बाईकें क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार मामला शनिवार का है जब 28 वर्षीय सोनू पुत्र चंद्र सिंह निवासी औरंगाबाद सिंभावली बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे। वहीं 45 वर्षीय सतवीर शर्मा पुत्र रामनाथ निवासी मोहम्मदपुर आज़मपुर थाना बाबूगढ़ 16 वर्षीय अपने बेटे चंदन शर्मा के साथ जैसे ही श्री राम फार्म हाउस के पास पहुंचे तो सामने से आ रही सोनू की बाइक से सत्यवीर की बाइक की भिड़ंत हो गई। सड़क हादसे के दौरान चीख पुकार मच गई। इस दौरान सोनू को सीएचसी सिखेड़ा में भर्ती कराया जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया। वहीं सतवीर को देवनंदिनी अस्पताल में भर्ती कराया। सतवीर का बेटा चंदन इस दौरान बाल-बाल बच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
घुटनों के दर्द, स्लिप डिस्क से परेशान तो आधुनिक मशीनों द्वारा कराएं फिजियोथैरेपी: 7417230216























