हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा पुलिस ने दो ऐसे हथियार सप्लायर्स को रविवार की रात धर दबोचा, जो शस्त्र निर्माताओं से तमंचे खरीद कर गुंडों को 4-5 हजार रुपए में बेचते थे। पुलिस ने हथियारों के सप्लायर्स से 5 तमंचे, 8 जिंदा कारतूस तथा एक बाइक बरामद की है।
पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने बताया कि थाना पिलखुवा पुलिस रविवार की मध्य रात्रि के करीब एचपीडीए के चौराहा पर चैकिंग कर रही थी कि एक बाइक सवार पर दो लोगों को पुलिस ने चैकिंग के दौरान रोक लिया। पुलिस ने बाइक सवार लोगों के कब्जे से 5 तमंचे व 8 जिंद कारतूस व बाइक बरामद की है।
पुलिस ने बाइक सवार गांव बड़ौदा हिंदुवान का अशोक उर्फ पप्पू तथा गांव आजमपुर का मोबिन को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे तमंचा फैक्ट्रियों से तमंचा खरीद कर गुंड़ों को 4-5 हजार रुपए में बेच कर मुनाफा कमाते थे।






















