
हापुड़, सीमन/रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा की रिलायंस रोड पर मंगलवार को चहारदीवारी के भीतर रखे कबाड़ में अचानक आग लग गई। आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना पर दमकल विभाग की दो टीम मौके पर पहुंची जिसके बाद आग पर काबू पाया। सभी ने राहत की सांस ली।
मामला मंगलवार का है जब अग्निशमन केंद्र के अनुसार रिलायंस रोड पर आग लगने की सूचना फायर सर्विस यूनिट को मिली जिसके बाद टीम तुरंत मौके पर पहुंची और चहारदिवारी के अंदर जूते की कतरन, गत्ते की कतरन, प्लास्टिक और अन्य कबाड़ में लगी आग तेजी से फैल रही थी जिसके बाद काला धुआं दूर से देख लोगों के होश उड़ गए। दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद समय रहते आग पर काबू पाया। दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। इसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।
99 स्टोर मिनी मॉल से खरीदें 399/- रूपए में लिबर्टी शूज: 8191820867


























