
हापुड़: मेरठ रोड पर पैर पसार रहा अतिक्रमण, अधिकारी नहीं कर रहे कार्रवाई
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की मेरठ रोड पर अतिक्रमण पैर पसारता जा रहा है। संबंधित विभाग हाथ पर हाथ धरे बैठा हुआ है। अधिकारियों की लापरवाही का खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों व राहगीरों ने अतिक्रमण कारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
हापुड़ की मेरठ रोड व्यस्त मार्गों में से एक है लेकिन यहां पर कुछ दुकानदारों ने दुकान को आगे बढ़ाकर सड़क पर अस्थाई कब्जा जमाया हुआ है जिसके बाद वाहन पार्क होते हैं। ऐसे में सुगम यातायात के लिए कुछ ही सड़क बचती है जिसकी वजह से हादसे की संभावना भी बनी रहती है। क्षेत्रवासियों ने मामले में नाराजगी जाहिर की है और अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। आपको बता दें कि इस मार्ग से अधिकारियों का आना-जाना लगा रहता है। ट्रैफिक पुलिस और नगर पालिका के अधिकारियों के साथ-साथ अन्य अधिकारियों का यहां से अक्सर गुजरना होता है। हापुड़ कोतवाली थाना भी बेहद नजदीक है लेकिन कोई भी अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करने को तैयार नहीं है जिसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264


























