हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट में एक कांवड़ियां समेत दो युवक गहरे जल में डूब गए। गोताखोरों ने एक युवक का रेस्क्यू कर लिया जबकि कांवड़ियें का कोई सुराग हाथ ना लगा। इसके बाद पुलिस और गोताखोरों ने डूबे कांवडिए की तलाश शुरू की।
रामपुर के सिविल लाइन निवासी 20 वर्षीय जतिन कुमार अपने साथी शिवम, कृष्ण, निशांत, अभय और अन्य साथियों के साथ बृजघाट से कावड़ लेने के लिए आए थे। रविवार की रात को सभी लोग गंगा में स्नान करने लगे। चारों साथी स्नान करने के बाद बाहर आए लेकिन जतिन काफी देर तक गंगा से बाहर नहीं निकला। युवक का कोई सुराग हाथ न लगने पर डायल 112 पर कॉल कर पुलिस का मामले की जानकारी दी। सूचना पर चौकी प्रभारी इंद्रकांत यादव पुलिसकर्मी के साथ मौके पर पहुंचे और तलाश की लेकिन कुछ पता ना चल सका। वहीं सोमवार की सुबह एक बार फिर पुलिस ने गोताखोरों के साथ जतिन को तलाशना शुरू किया जिसका कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। वहीं बाबूगढ़ छावनी निवासी विशाल परिजनों के साथ पिता की अस्थियां विसर्जित करने के लिए गंगा नगरी आए थे जो गहरे जल में जाने के दौरान वह डूबने लगा जिसे समय रहते गोताखोरों ने सकुशल बचा लिया।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457

अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700

























