भाकियू महाशक्ति ने कलेक्ट्रेट पर दिया धरना
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ जनपद के जिला मुख्यालय पर मंगलवार को भाकियू (महाशक्ति) के पदाधिकारियों और कर्मचारियो ने धरना प्रदर्शन किया। कई मांगों को लेकर पदाधिकारी और कर्मचारी धरने पर बैठ गए। हरजीत भाटी का आरोप है कि उन्होंने अपनी पांच बीघा जमीन बेचीं थे लेकिन एक व्यक्ति ने अपने साथियो के साथ मिलकर उनकी करीब 16 बीघा जमीन अपने नाम करा ली। इसकी को लेकर भाकियू पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओ ने धरना प्रदर्शन किया है।
भाकियू (महाशक्ति) का आरोप है कि तहसील धौलाना के गाँव कंदोला का रहने वाला एक व्यक्ति शातिर किस्म का अपराधी है जिसके खिलाफ हापुड़, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर समेत आदि जनपदों के थानों में 17 से अधिक मुक़दमे गंभीर धाराओं में दर्ज है। ऐसे में आरोपी और उसके साथियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर किसानों ने धरना दिया।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457

अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700

























