👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):हापुड़ के एक निजी अस्पताल में जहां बच्चों की किलकारी गुंजनी थी वो जगह मातम में बदल गई। परिजनों की खुशी चीखों में तब्दील हो गई। मामला हापुड़ के कोतवाली के सामने केयर अस्पताल का है जहां एक ही दिन में दो मौत होने से अस्पताल पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

एक गर्भवती महिला की और एक बच्चे की मौत ने अस्पताल को सवालों के कटघरे में लाकर खड़ा कर दिया है। परिजनों का आरोप है उनके अपने डॉक्टरों की लापरवाही की भेंट चढ़ गए। मौके पर पहुंचे अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

अस्पताल मैनेजमेंट पर ये भी आरोप है कि उसने मृतकों के परिनजनों से बदसलूकी भी की और सही जानकारी नहीं दी। फिलहाल मौके पर पहुंचकर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
























