
विश्व हिंदू परिषद मेरठ प्रांत की दो दिवसीय प्रांत बैठक शुरू
हापुड़, सीमन/ अशोक तोमर (ehapurnews.com): विश्व हिंदू परिषद मेरठ प्रांत की दो दिवसीय प्रांत बैठक सरस्वती बाल विद्या मंदिर मोदीनगर रोड हापुड़ में प्रारम्भ हुई। केंद्रीय गौरक्षा प्रमुख एवं केंद्रीय मंत्री दिनेश उपाध्याय, क्षेत्र संगठन मंत्री मुकेश विनायक,प्रांत अध्यक्ष सुशील,प्रांत मंत्री राजकुमार डूंगर एवं प्रांत संगठन मंत्री अरुण पांचजन्य ने दीप प्रज्वलित कर बैठक का विधिवत शुभारंभ किया।
प्रथम सत्र में केंद्रीय मंत्री एवं केन्द्रीय गौरक्षा प्रमुख दिनेश उपाध्याय ने केंद्रीय बैठक में पास हुए तीनो प्रस्ताव पर चर्चा की जिसमे हिंदू परिवारों को अक्षुण्य बनाये रखना,स्वामी लक्ष्मणानंद की हत्या की जाँच रिपोर्ट गायब होना एवं स्वामी रविदास का 650 वा प्रकटोत्सव कार्यक्रम पर जानकारी दी जिसके बाद क्षेत्र संगठन मंत्री मुकेश विनायक ने कार्य, कार्यकर्ता कार्यरत एवं कार्यक्षेत्र की व्याख्या कार्यकर्ता बंधुओं को समझाई एवं इस वर्ष में आने वाले कार्यकर्मो जिसमे अशोक सिंघल जन्म शताब्दी वर्ष कार्यक्रम, हित चिंतक अभियान, गोपाष्टमी,दुर्गाष्टमी, अखंड भारत संकल्प दिवस,विश्व हिन्दू परिषद स्थापना दिवस, शौर्य दिवस यात्रा एवं धर्म रक्षा दिवस के बारे में चर्चा कर समिति स्तर तक योजना बनावाई।
प्रान्त संगठन मंत्री अरुण पाँचजन्य ने पूज्य अशोक सिंघल के जन्मशताब्दी वर्ष पर ३ दिन से ५ दिन के विस्तारक कार्यकर्ता योजना के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी एवं सभी कार्यकर्ताओं को दायित्व बोध कराया।
प्रांत मंत्री राजकुमार डूंगर ने पिछले छह माह में किए गए कार्यों की समीक्षा एवं आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार कराई। बैठक में प्रांत भर से आए हुए प्रांत एवं जिला प्रतिनिधियों ने अपने अपने जिले का वृत निवेदन किया एवं आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की।
कमल डोसा प्लाजा पर चखें मधुबन बड़ा व स्वादिष्ट डोसे का स्वाद: 7017570838, 7668606012*




















