
दो भाइयों पर लगाया पांच लाख रुपए हड़पने का आरोप, मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर निवासी सुखबीर सिंह ने दो भाइयों पर पांच लाख रुपए हड़पने का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मोनू और जॉनी निवासी बहादुरगढ़ के खिलाफ रिपोर्ट लिखी है।
सुखबीर ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2022 में अपनी खेती की जमीन बेची थी जिसकी जानकारी पड़ोस के रहने वाले मोनू और जॉनी को हुई तो दोनों उसके घर आए जिन्होंने बताया कि वह दोनों फाइनेंस कंपनी का संचालन करते हैं। आरोपियों ने उनकी कंपनी में पांच लाख जमा करने पर उसे दो साल में एक लाख रुपए मुनाफा देने का लालच दिया। उसने पांच लाख उनकी कंपनी के खाते में जमा कर दिए। समय अवधि बीतने के बाद आरोपियों ने रुपए नहीं लौटाए। उन्होंने मोनू और जॉनी को लीगल नोटिस भिजवाया जिससे गुस्साए आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए झूठे मुकदमे फंसाने की धमकी दी। इसके बाद पीड़ित न्याय के लिए न्यायालय पहुंचा। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मोनू और जॉनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
कैटरिंग के लिए संपर्क करें राधे कृष्णा कैटर्स: 9897892601





























