👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड पुलिस ने सट्टे बाजी करने के आरोप में पुलिस ने करन सूरी व आदित्य को जेल भेज दिया जबकि उनका साथी भरत खरबंदा उर्फ नानू मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कलैक्टर गंज के पास कुछ लोग अवैध तरीके से सट्टे की खाई बाडी कर रहे है।पुलिस ने सूचना को सटीक मानकर छापेमारी की और मौके से दो लोगो को धर दबोचा जबकि तीसरा फरार हो गया।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हजारों रूपए नकद,सट्टा पर्चा,पैन आदि बरामद किए है।पुलिस ने गिरफ्तार लोगो के नाम करन सूरी निवासी शिवपुरी तथा आदित्य निवासी शिवपुरी है।जबकि कलेक्टर गंज का भरत खरबंदा उर्फ नानू है।पुलिस फरार की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।





















