हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की रेलवे रोड पर स्थित तुलाराम की धर्मशाला में दो दिवसीय रंगोली एग्जीबिशन का आयोजन किया जा रहा है जहां आप दिवाली से जुड़ी खरीदारी कर सकते हैं। यहां आपको डिस्काउंटेड रेट्स पर मिलेगा बढ़िया क्वालिटी का सामान, घर की सजावट से लेकर कपड़े, बर्तन, ज्वेलरी, गिफ्ट आइटम्स आदि आप एक ही छत के नीचे से खरीद सकते हैं। 19 अक्टूबर गुरुवार को शुरू हुई यह एग्जिबिशन 20 अक्टूबर यानी शुक्रवार को समाप्त हो जाएगी तो आपके पास शॉपिंग के लिए काफ़ी कम समय बचा है।
तुलाराम की धर्मशाला में लगी रंगोली एग्जिबिशन से आपको दिवाली से जुड़ा सारा सामान मिलेगा जहां आप फैंसी साड़ी, लहंगा, घर को सजाने के लिए जरूरी चीजें, यूनिक टेबल, एंटीक घड़ियां, परफ्यूम, पाउडर आदि खरीद सकते हैं। इस एग्जीबिशन में यदि आप पहुंचाते हैं तो आपको दिवाली से जुड़ा सारा सामान मिलेगा वह भी किफायती दामों पर।





















