
👁 12 views Views
गृह क्लेश से परेशान होकर गंगा में कूदा व्यक्ति, गोताखोरों ने बचाई जान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में गंगा नदी में एक व्यक्ति ने आत्महत्या के इरादे से छलांग लगा दी। बताया जा रहा है कि व्यक्ति पारिवारिक कलह के चलते मानसिक रूप से परेशान था।
गंगा में व्यक्ति को कूदता देख मौके पर मौजूद गोताखोर तुरंत हरकत में आ गए। गोताखोरों ने बिना देर किए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और कड़ी मशक्कत के बाद व्यक्ति को सकुशल गंगा से बाहर निकाल लिया। समय रहते हुए रेस्क्यू होने से व्यक्ति की जान बच गई। घटना के बाद गंगा घाट पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010




























