
तीन वाहनों की भिड़ंत के दौरान कार पर चढ़ा मिनी ट्रक
हापुड़, सीमन/ रियाज अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर सबली कट के पास शनिवार की रात करीब 9:00 सड़क हादसा हो गया जिसमें तीन वाहनों की भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार महिला घायल हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं वाहनों को साइड कराया। सड़क हादसा इतना भयानक था कि एक गाड़ी मिनी ट्रक के नीचे घुस गई। इस दृश्य को देखकर लोगों के भी रोंगटे खड़े हो गए।
जानकारी के मुताबिक एक मिनी ट्रक पिलखुवा की ओर से मुरादाबाद जा रहा था जिसे चालक जाहिद चला रहा था। सबली कट के पास ट्रक के आगे चल रही कार ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इस कारण मिनी ट्रक चालक ने भी ब्रेक लगाए। इसी बीच पीछे से आ रही स्विफ्ट कार आगे चल रहे मिनी ट्रक से टकरा गई। इसके बाद वह मिनी ट्रक के नीचे घुस गई और मिनी ट्रक का पिछला हिस्सा स्विफ्ट गाड़ी पर चढ़ गया। हादसे में चीख पुकार मच गई। स्विफ्ट कार में मुरादाबाद से जुल्फिकार, उनकी पत्नी मोबिना और परिवार के अन्य सदस्य सवार थे जो दिल्ली से मुरादाबाद लौट रहे थे। हादसे में मोबीना घायल हो गई। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सभी का हाल जाना। हाईवे से वाहनों को हटाया। इसके बाद यातायात सुचारू हुआ।
दातों की झनझनाहट को नजरअंदाज ना करें, नि:शुल्क सलाह के लिए कॉल करें: 7668219093, 9997097671





























