
भैंस खरीदने जा रहे दो भाइयों को बदमाशों ने बनाया बंधक, हथियारों के बल पर 2.40 लाख रुपये लूटे
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दी है। थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के गांव असरा के पास भैंस खरीदने जा रहे दो भाइयों को बदमाशों ने अपना निशाना बनाया।
आरोप है कि बदमाशों ने पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर दोनों भाइयों का वाहन रुकवा लिया। इसके बाद हथियारों के बल पर उन्हें बंधक बना लिया और उनसे 2 लाख 40 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए।
दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। वहीं, हापुड़ के पुलिस अधीक्षक मधुबन कुमार सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।
वाहन का बीमा कराने पर पाएं 5% कैशबैक: 9720669699 || #Insurance #Car #Bike #Bus #Truck





























