मंदिर में पहुंचे भक्तों को बांटे तिरंगे
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ में स्थित सिमरौली हनुमान मंदिर में करीब एक हजार श्रद्धालुओं को पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से तिरंगा वितरित किया गया। तिरंगा पाकर भक्तों की खुशी का ठिकाना ना रहा और उन्होंने 15 अगस्त पर अपने घर पर तिरंगा फहराने व लगाने का वादा किया। गांव सिमरौली में स्थित सिद्ध पीठ प्राचीन मंदिर दक्षिण मुखी श्री बालाजी महाराज मंदिर के पुजारी धीरज कुमार शर्मा ने बताया कि पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को तिरंगे वितरित किए गए। इस दौरान 800 से 900 झंडे वितरित किए गए।
मंगलवार की शाम बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और जब उन्हें तिरंगे वितरित किए गए तो माहौल भक्ति के साथ-साथ देशभक्ति के रंग में रंग गया। इस अवसर पर भारत माता की जय के उद्घोष भी लगाए गए। मंदिर परिसर भक्ति के साथ देशभक्ति के रंग में रंग गया।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करें: 8279806606

अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700


























