
कम्पोजिट स्कूल में पौधारोपण
हापुड सीमन (ehapurnews.com):विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कम्पोजिट स्कूल मुरादपुर सिंभावली हापुड़ के परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। प्रधानाध्यापक उमेश त्यागी ने कहा की “एक पेड़ मां के नाम” अभियान प्रकृति, मातृत्व और भावी पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है। आइए, अपनी मां के सम्मान में एक पौधा लगाकर हरित और सुरक्षित भविष्य के निर्माण में योगदान दें। विधालय परिसर में जिला व्यायाम शिक्षक मनप्रीत खैरा, शिक्षक प्रमोद कुमार, मो० असद, दिनेश कुमार, मधु देवी, रीना कुमारी, नुसरत अली, सीमा तोमर, कुलदीप कुमार, इंदु तोमर, जनता देवी, प्रदीप कुमार आदि शिक्षकों ने पौधारोपण किया।
99 स्टोर हापुड़ सदर बाजार से 500 रूपए की खरीद पर 299/- रूपए का गिफ्ट फ्री: 8191820867*























