
विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण संरक्षण हेतु सैनिक संस्था आगे आई
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर श्रेया फ़ार्म एंड नर्सरी द्वारा इंडियन नर्सरीमैन एसोसिएशन के तत्वावधान में एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव मुकुल कुमार त्यागी एडवोकेट के नेतृत्व में जिला न्यायालय परिसर में और जिला अधिकारी कार्यालय में पौधारोपण एवं पौधे वितरण का कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहाँ जिला जज श्री अजय कुमार प्रथम व अन्य न्यायिक अधिकारी गण ने कचहरी परिसर में पौधे रोपित कर व पौधे वितरण किए इस अवसर पर जिला जज ने लोगो को अधिक से अधिक पौधे लगाने को प्रेरित किया तथा कहा कि एनसीआर में प्रदूषण की बहुत बड़ी समस्या है जिसका एक मात्र समाधान है ज़्यादा से ज़्यादा पौधे लगाएं जाए ताकि परियवरण शुद्ध हो सके। वही जिला अधिकारी कविता मीणा ने इंडियन नर्सरी में एसोसिएशन के पर्यावरण के प्रति इस प्रयास और श्रेया नर्सरी असौड़ा के सहयोग की सरहाना की और एडीएम मोनिका सिंह व एसडीएम नायायिक शुभम श्रीवास्तव ने भी परियावरण दिवस की शुभकामनाएँ दी । नर्सरी एसोसिएशन के महासचिव मुकुल कुमार त्यागी ने कहा कि इंडियन नर्सरीमैन एसोसिएशन पैन इंडिया संस्था है जो हर साल विश्व परियावरण दिवस पर पूरे देश में निशुल्क पौधे वितरित करती है ताकि लोग परियावरण के प्रति जागरूक हो श्रेया नर्सरी से श्रेष्ठ कुमार त्यागी ने बताया की आज हापुड़ शहर में लगभग ढाई हज़ार ढ़ाई हजार पौधे वितरित किए और इस अवसर पर आई राष्ट्रीय सैनिक संस्था व सभी सहियोगी संस्थाओं का और लोगो का सहयोग करने के लिए आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम में हापुड़ बार एसोसिएशन अध्यक्ष देवेन्द्र नवादा, सचिव रवि कुमार, पूर्व अध्यक्ष सुनील अग्रवाल, श्याम वीर सिरोही, नगेन्द्र सिंह त्यागी, शशांक चौहान, राष्ट्रीय सैनिक संस्था के प्रदेश प्रवक्ता और हापुड़ के जिला अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र त्यागी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकेश त्यागी, महिला ब्रिगेड की जिला अध्यक्ष मोनिका त्यागी, युवा अध्यक्ष तरुण ध्यानी, तहसील अध्यक्ष सतवीर प्रधान जी, जिला सूचना प्रसारण मंत्री श्याम वर्मा, नगर उपाध्यक्ष राजकुमार वर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।
VIKAS GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN: NURSERY TO IX & XI : 8710848586, 8710868788
























