परिवहन विभाग ने 27 स्कूली वाहनों की जांच की
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): शासन / मुख्यालय द्वारा दिये गये निर्देशानुपालन में रमेश कुमार चौबे सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) हापुड़, छवि सिंह, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) हापुड़ एवं आशुतोष कुमार उपाध्याय, यात्रीकर अधिकारी हापुड़ द्वारा स्कूल वाहनों के विरूद्ध दिनांक 08.07.2024 से 22.07.2024 तक विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, जिसके अन्तर्गत शुक्रवार को 27 स्कूली वाहनों की चेकिंग की गयी, जिसमें कुछ वाहनों में सामान्य कमियां पायी गयी, उन्हें एक सप्ताह में दूर करने का निर्देश दिया गया। 04 वाहनों की भौतिक स्थिति अत्यन्त खराब पाये जाने पर निरूद्ध किया गया तथा अन्य 09 वाहनों का चालान किया गया। अब तक कुल 185 स्कूली वाहनों को चेक किया गया तथा 18 वाहनों का चालान किया गया एवं 13 वाहनों को निरूद्ध किया गया। जनपद के समस्त प्रबन्धक / प्रधानाचार्य से अपील है कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत वह अपने विद्यालय में संचालित समस्त वाहनों के प्रपत्र नियमानुसार पूर्ण होने एवं वाहनों की यांत्रिक दशा ठीक होने पर ही वाहनों के संचालन करें। यदि किसी वाहन के प्रपत्र अपूर्ण / वाहन की यांत्रिक एवं भौतिक दशा स्कूल मानक के अनुरूप पूर्ण नहीं है, तो उसके प्रपत्र/यांत्रिक एवं भौतिक दशा पूर्ण कराकर वाहन का निरीक्षण कार्यालय में कराने एवं फिटनेस प्राप्त करने के उपरांत ही स्कूली वाहन का संचालन करना सुनिश्चित करें। अन्यथा की दशा में स्कूली वाहनों के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष चेकिंग अभियान के अन्तर्गत अपूर्ण / अवैध प्रपत्रों में चालान / निरूद्ध किया जायेगा तथा परिवहन कार्यालय पर कैम्प लगाकर प्रतिदिन 10 बजे से 5:00 बजे तक स्कूली वाहनों के फिटनेस की जांच की जा रही है।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010
अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700
























