
सांसद प्रतिनिधि की बेटी की शादी में लाखों रुपए का खुलासा न होने से व्यापारी खफा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मेरठ हापुड़ लोकसभा क्षेत्र से सांसद अरुण गोविल के प्रतिनिधि व व्यापारी नेता अशोक बबली की बेटी की शादी में कमरे की जाली काटकर उड़ाए गए लाखों रुपए के नोट व जेवराज चोरी की सनसनीखेज वारदात का 48 घंटे बाद भी खुलासा नहीं होने से व्यापारिक गुस्से में है और हापुड़ के व्यापारियों ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानेंन्जय सिंह से भेंट कर चोरी की वारदात का शीघ्र खुलासा करने तथा नगदी आदि बरामद करने की मांग की।
संयुक्त हापुड़ उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित कुमार अग्रवाल व महामंत्री संजय अग्रवाल की अगुवाई में हापुड़ के व्यापारियों का एक दल मंगलवार को जनपद हापुड़ के पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानेन्जय सिंह के दफ्तर पर पहुंचा और व्यापारी नेता अशोक बबली की बेटी की शादी समारोह में बदमाश द्वारा उड़ाए गए नोटों के थैली का खुलासा ने होने पर नाराजगी व्यक्त की। व्यापारियों ने वारदात के जल्दी खुलासे की मांग को लेकर एक ज्ञापन पुलिस अधीक्षक को दिया। पुलिस अधीक्षक ने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि बदमाश जल्दी ही पुलिस के जाल में होगा। व्यापारियों ने पुलिस अधीक्षक के आश्वासन पर संतोष जताया है।
बता दे की सांसद प्रतिनिधि अशोक बबली की बेटी की शादी 11 जुलाई को हापुड़ के मनोहर एजेंसी में थी। इस दौरान बदमाश ने कमरे की जाली तोड़ दी और टूटी जाल में हाथ डालकर कुंडी खोल ली। इसके बाद बदमाश कमरे में प्रवेश कर गया और नोटों से भरा थैला ले उड़ा। सीसीटीवी के अभाव में यह घटना कैद नहीं हो सकी। हां इतना अवश्य है कि मनोहर रीजेंसी परिसर में लगे सीसीटीवी में एक संदिग्ध व्यक्ति घूमते हुए अवश्य कैद हुआ है जिसका पुलिस विश्लेषण करते हुए बदमाश तक पहुंचाने का प्रयास कर रही है।
कमल डोसा प्लाजा पर चखें मधुबन बड़ा व स्वादिष्ट डोसे का स्वाद: 7017570838, 7668606012*
























