
आगामी कांवड़ यात्रा के चलते विद्युत पोल पर टैपिंग का कार्य शुरू
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में काँवड़ यात्रा को सकुशल व सुरक्षित संपन्न कराने के उद्देश्य से बिजली विभाग ने कमर कस ली है। बिजली विभाग कांवड़ मार्गों पर पड़ने वाले बिजली के सभी खम्भों को कवर कर रहा है जिससे कांवड़ मार्गों पर शिव भक्तों की सुरक्षा व सुविधा को सुनिश्चित किया जा सके।
विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता सचिन कुमार द्विवेदी ने बताया कि कांवड़ मार्गों पर पड़ने वाले बिजली के खम्भों पर डबल टैपिंग का कार्य किया जा रहा है। अच्छी गुणवत्ता वाली मोटी पॉलिथीन से कवर किया जा रहा है। साथ ही ट्रांसफार्मर की बेरीकेटिंग भी की जा रही है। छपकोली के साथ-साथ अन्य शिवालियों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं जिनकी सुरक्षा को देखते हुए लगातार टेपिंग का कार्य किया जा रहा है। वहीं उन्होंने सभी शिविर लगाने वालों से अपील की कि कोई भी कटिया डालकर शिविर ना चलाएं। प्रॉपर कनेक्शन ले और लाइन से दूर शिविर लगाए जिससे कोई हादसा ना हो।
ईंट नहीं बल्कि पूरा घर आरसीसी का, अभी बुक करें अपार्टमेंट: 9557396447

























