
पानी की जगह एसिड पीने का मामला: सुनार व दुकानदार पर मुकदमा
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की दिल्ली रोड पर स्थित अर्जुन नगर में एक युवती ने पानी की जगह एसिड पी लिया. इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। युवती गंभीर हालत में अस्पताल पहुंची जिसका उपचार चल रहा है। वहीं पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए एक सुनार और तो दुकानदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
हापुड़ के अर्जुन नगर की रहने वाली अंजना राघव पत्नी राकेश ने बताया कि वह 10 जुलाई को अपनी बेटी 22 वर्षीय रिया के साथ मोहल्ले में स्थित अनुज वर्मा की सुनार की दुकान पर गई थी। जब रिया को प्यास लगी तो सुनार ने पास स्थित दुकान से पानी की बोतल मंगवा दी। नामी ब्रांड की पानी की बोतल जब रिया ने खोलकर पी तो वह एकदम बाहर की ओर भागी जिसने बताया कि पानी के स्थान पर बोतल में खतरनाक एसिड था। ऐसे में रिया का गला और मुंह पूरी तरह जख्मी हो गया जिसके बाद उसे देवनंदिनी अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया। वहीं पुलिस ने अंजना राघव की तहरीर के आधार पर सुनार अनुज वर्मा व पानी विक्रेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069

























