सड़क हादसों को न्यौता दे रही है ट्रैक्टर ट्रालियां
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ ट्रैफिक पुलिस व परिवहन अफसरों की निष्क्रियता के कारण जनपद हापुड़ की सड़कों पर ऐसी हजारों ट्रैक्टर ट्रालियां दौड़ रही है, जो ट्रैफिक रुल व परिवहन नियमों के मानक पर खरी नहीं है बल्कि सड़क हादसों को न्यौता दे रही है। इन ट्रैक्टर ट्रालियों का 90 प्रतिशत इस्तेमाल व्यवसायिक हो रहा है।
ये ट्रैक्टर ट्रालियां आकार में टैम्पू, टाटा-407 आदि से भी बड़ी है जबकि बड़ी व ऊंची ट्रालियां मानक के विपरीत है। इन वाहनों पर नम्बर प्लेट तक अंकित नही है और इनके चालक भी नौसीखिए है। रोजाना दर्जनों ट्रैक्टर ट्रालियां गाजियाबाद से सीमेंट लेकर आती है। मकानों का मलवा, ईंट, सीमेट, सरिया, मिट्टी, रेत सहित अनेक प्रकार खनिज पदार्थ, हरि सब्जियां आदि लादकर सड़कों पर दौड़ती नजर आती है। हापुड़ में तो खनिज के माल की अवैध मंडी लगती है।
यदि गत एक साल से लेकर अब तक हुए सड़क हादसों पर नजर डालें तो करीब एक दर्जन मौत ट्रैक्टर ट्रालियों के साथ हुए सड़क हादसों में हुई है। ये वाहन सड़क पर दौड़ते वक्त ट्रैफिक रुल का पालन नहीं करते है। अधिकांश ट्रैक्टर ट्रालियों पर नम्बर प्लेट नहीं लगी है न ही रिफ्लैक्टर। ट्रैफिक व परिवहन विभाग इस ओर से आंखे मूंद कर कुम्भ कर्ण की नींद सो रहा है।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457

























